धर्मधारा : कलश यात्रा के साथ शुरु हुई श्रीमद् भागवत कथा, सैंकड़ो धर्म प्रेमी महिलाओं-पुरुषों ने किया रसास्वादन

आपणी हथाई न्यूज, सत्संग समिति, श्रीबालाजी (नागौर) की ओर से गुरुवार 28 मार्च से 4 अप्रेल तक हुकमाराम, भताराम की ढाणी करनेतपुरा, श्रीबालाजी, नागौर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को रामस्नेही सम्प्रदायाचार्य सींथल पीठाधीश्वर 1008 महन्त श्री क्षमाराम जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के प्रथम दिन कथावाचन करते हुए महन्त क्षमाराम जी महाराज ने कहा कि भगवान और भक्त का रिश्ता बड़ा गहरा है। भगवान कहते हैं कि भक्त मेरे हैं और मैं भक्त का हूं। इसके लिए किसी को कोई प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं होती है। जो सच्चे मन से मुझे मानता है, मैं सदैव उसके साथ रहता हूं।

कथा प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। कथा आरंभ से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा श्री विश्वकर्मा भगवान के मंदिर से हुक्मरामजी की ढाणी (कथा स्थान ) कर्णतपुरा श्रीबालाजी पहुंची। शोभायात्रा में महिलाओं ने एक समान वेशभुषा पहन और धर्मध्वजा के जयकारों के साथ प्रभु का गुणगान किया। वहीं मुख्य यजमान मोहनलाल माकड़ सपत्नीक श्रीमद् भागवत कथा को शिरोधार्य कर मंदिर से कथा स्थल पहुंचे। इस बीच पारिवारिक सदस्य मोहनलाल, सूरजमल, बाबूलाल ,कानाराम,मुनिराम माकड़ परिवार ने श्रीमद् भागवत को शिरोधार्य कर पुण्य लाभ लिया। कथा स्थल पर व्यासपीठ पर विराजे कथावाचक क्षमाराम जी महाराज का तिलक लगाकर और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उगमाराम कुलरिया,मघाराम कुलरिया,भंवर कुलरिया,अमराराम जांगिड,दमोदार सुथार थे। व्यवस्था में सहयोग सत्संग समिति श्रीबालाजी के कार्यकर्ता दे रहे हैं।

Latest articles

Rajasthan : 12वीं CBSE परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, सीकर की खुशबू ने लहराया परचम

आपणी हथाई न्यूज, 12वीं कक्षा में 85.70 फीसदी छात्र पास केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Weather : आज प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से फिर चलेगी हीटवेव ! पढ़े पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में आज आज थोड़ी नरमी देखी...

देश-दुनिया : अमेरिका और चीन में टैरिफ को लेकर बनी सहमति, अमेरिकी शेयर बाजार में दिखा जोश

आपणी हथाई न्यूज, दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन के बीच चल...

शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश प्रत्याहारित

आपणी हथाई न्यूज,शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश तुरंत प्रभाव से...

बीकानेर : MGSU ने जारी की स्थगित हुई परीक्षाओं की नवीन तिथि,कल से अपलोड होंगें प्रवेश पत्र

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को लेकर 9 मई...

More News Updates !