HomeबीकानेरBikaner: मानवता फिर हुई शर्मसार, प्रसव के तुरंत बाद नवजात को फेका...

Bikaner: मानवता फिर हुई शर्मसार, प्रसव के तुरंत बाद नवजात को फेका रोही में

आपणी हथाई न्यूज़,बीकानेर में आज फिर मानवीय संवेदनाओ को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र के पलाना गांव के पास रोही में जिंदा मासूम को उसके परिजन कट्टे में डालकर फेक गए। बताया जा रहा है कि प्रसव के तुरंत बाद ही मासूम को रोही में फेक दिया गया। रोही में नवजात मासूम के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस की सजगता के चलते नवजात मासूम की जान बच पाई। इस दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा सावन आया दरसल देशनोक थाना अधिकारी सुमन शेखावत नवजात मासूम को लेकर पीबीएम अस्पताल के पीडियाट्रिक सेंटर पहुंची। फिलहाल नवजात का इलाज जारी है और नवजात की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।



ताजा खबर