HomeबीकानेरBollywood : KGF 2 की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, सभी...

Bollywood : KGF 2 की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, सभी बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स को छोड़ा पीछे

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,दक्षिण भारत के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म KGF 2 से बॉलीवुड और साउथ के सभी स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी KGF 2 के हिंदी वर्जन ने पहले ही दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई की है, वही विभिन्न भाषाओं में मिलाकर फ़िल्म की ओपनिंग 135 करोड़ रुपये रही है। KGF 2 ने राजामौली की RRR को भी पछाड़ दिया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण की RRR को हिंदी बेल्ट में सिर्फ 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग लगी थी। फ़िल्म में यश के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और संजय दत्त की भी अहम भूमिकाएं है। KGF 2 ने रिलीज के पहले ही दिन अपने बजट से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। KGF 2 को दुनियाभर के 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फ़िल्म RRR के रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर सकती है। पहले ही हफ्ते भी फ़िल्म 500 करोड़ से भी ज्यादा का व्यापार कर सकती है। KGF 2 जितनी बड़ी ओपनिंग बॉलीवुड के किसी भी स्टार को आज तक नही मिली है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर