Homeबीकानेरबीकानेर :मघी देवी सरस्वती स्कूल के 27 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी से हुए...

बीकानेर :मघी देवी सरस्वती स्कूल के 27 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी से हुए पास,4 विधार्थियो के आए नब्बे फीसदी से ज्यादा अंक

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के लालगढ़ क्षेत्र की मघी देवी सरस्वती स्कूल का दसवीं बोर्ड का परिणाम हर साल की तरह इस वर्ष भी शानदार रहा है।शाला निदेशक टी आर तंवर ने बताया कि हमारी संस्था मघी देवी सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए है।

शाला के फरमान अली ने 94 फीसदी अंक,गिरिराज ने भी 94 प्रतिशत, सानिया बानो ने 93.83 फीसदी,लक्षिता ने 92.6 फीसदी अंक प्राप्त किए है। मघी देवी सरस्वती के ही 3 स्टूडेंट्स ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किए है। ख़ुशी शेखावत को 88.33 फीसदी अंक, कौसर को 87.83 अंक और पूजा को 85.50 फीसदी अंक मिले है। शाला के 27 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए है। इससे पूर्व जारी हुए बारहवीं के रिजल्ट में भी स्कूल के विधार्थियो ने शानदार अंक प्राप्त किए थे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर