पॉलिटिक्स : देश में दो हिंदुस्तान बन रहे..अम्बानी-अडानी पर भी राहुल गांधी ने साधा निशाना

आपणी हथाई न्यूज,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल मोदी सरकार के काम को लेकर तीखी आलोचना की और जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने मोदी सरकार को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि 2021 में तीन करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है। बीते पचास वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज देश में है। राहुल गांधी बुधवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में शमिल हुए।

उधर राज्यसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ योजना पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया की बात की, लेकिन जो रोजगार हमारे युवाओं को मिलना चाहिए, वह नहीं मिला और जो था, वह गायब हो गया।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में इस समय दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। इनमें एक अमीरों का हिंदुस्तान और दूसरा गरीबों का हिंदुस्तान है। इन दो हिंदुस्तानों के बीच खाई बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं था। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान के 84 फीसद लोगों की आमदनी घटी है और वे तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी ने दावा किया है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के स्तर से बाहर निकाला गया था और वर्तमान सरकार ने 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी रेखा में डाल दिया।

Latest articles

बड़ी खबर: पाक की नापाक हिमाकत को भारत ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, पोकरण सहित इन क्षेत्रों में…

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बने विवाद के बीच आज रात...

Bikaner Breaking : अब आई बीकानेर बाजार बंद को लेकर पुख्ता खबर, जारी हुए सरकारी आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान स्कूलों की छुट्टियों...

Bikaner: जिला प्रशासन का बड़ा फैसला आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे सभी कोचिंग संस्थान

आपणी हथाई न्यूज,नागरिक सुरक्षा/आपदा प्रबंध के तहत जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार...

धर्मधारा : विष्णु और गोपाल सहस्त्रनाम निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 18 मई से,पोस्टर का हुआ विमोचन

आपणी हथाई न्यूज,पंडित बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान के तत्वाधान में रधुनाथसर कुंआ स्थित...

बड़ी खबर: भारत-पाक तनाव के बीच बीकानेर में खाली करवाए गए हॉस्टल

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाक तनाव के चलते शिक्षा विभाग द्वारा बीकानेर के सभी हॉस्टल...

More News Updates !