HomeबीकानेरBikaner: संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में युवाओं ने किया शीतल...

Bikaner: संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में युवाओं ने किया शीतल शरबत का वितरण

आपणी हथाई न्यूज़,आज निर्जला एकादशी के मौके पर युवाओं द्वारा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल PBM परिसर में जनाना हॉस्पीटल व ट्रॉमा सेंटर के आगे ठण्डा बेला शर्बत का वितरण मरीजों व परिजनों के लिए किया गया।इस पावन कार्य का आयोजन जयकिशन सोनी व मदन गोपाल सोनी ( जिला कोषाध्यक्ष BJYM / युवा अध्यक्ष स्वर्णकार समाज बीकानेर) व रमेश जी व्यास द्वारा किया गया।

मदनगोपाल सोनी ने बताया की युवाओ द्वारा किया गया यह प्रथम प्रयास हर साल अनवरत जारी रहेगा। इस बार 350 कैंपर शरबत की सेवा की गई है अगले वर्षा और ज्यादा मात्रा में सेवा करने का प्रयास रहेगा। सोनी ने बताया आज आयोजित सेवा शिविर में साथ में सहयोग लक्ष्मीनारायण सोनी,अजय गोपाल सोनी,मोहित सोनी, श्रीकिशन सोनी,अशोक सोनी, अंकित मारू,पीयूष सोनी, श्रीगोपाल,निखिल सोनी व मधुसूदन सोनी के द्वारा सेवा कार्य किया गया।



ताजा खबर