Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स: केंद्रीय मंत्री अर्जुराम मेघवाल कल आएंगे बीकानेर, आयोजित होगा कार्यकर्ता अभिनंदन...

पॉलिटिक्स: केंद्रीय मंत्री अर्जुराम मेघवाल कल आएंगे बीकानेर, आयोजित होगा कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह

basic ad

आपणी हथाई न्यूज़,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा सत्र के बाद कल बीकानेर पहुंचेंगे इस दौरान बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद व्यापित करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं का अभिनंदन भी करेंगे।यह कार्यक्रम चल सुबह 11 बजे डूंगरगढ़ में और शाम 6 बजे बीकानेर भाजपा कार्यालय में होगा।

भाजपा लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया लोकसभा चुनाव में बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल की चौथी बार जीत पर बीकानेर शहर और देहात के कार्यकर्ताओं का केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा धन्यवाद और अभिनंदन किया जाएगा इस अवसर पर मेघवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे इस अभिनंदन कार्यक्रम में बीकानेर शहर और देहात के जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।



ताजा खबर