HomeजैसलमेरBikaner: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता...

Bikaner: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प

आपणी हथाई न्यूज़,संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय डूंगर कॉलेज के आगे आज एनएसयूआई कार्यकर्ता और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। दरअसल एनएसयूआई कार्यकर्ता आज डूंगर कॉलेज के आगे छात्र संघ चुनाव को पुन शुरू करने की मांग को लेकर जमा हुए यहां मौजूद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हाईवे को जाम करने की कोशिश की इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

प्रदेश भर में एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आज बीकानेर में भी एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे इस दौरान उन्होंने हाईवे जाम करने की कोशिश की तो तभी वहां मौके मौके पर मौजूद पुलिस के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प हो गई।



ताजा खबर