HomeबीकानेरBikaner : दो अलग-अलग हादसे बने मौत का कारण, दो लोगों की...

Bikaner : दो अलग-अलग हादसे बने मौत का कारण, दो लोगों की हुई मौत

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र और महाजन थाना क्षेत्र में दो अलग हादसों से दो लोगो की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार लूणकरणसर थाना क्षेत्र में रविवार 21 जुलाई को एक सरकारी रोडवेज बस की पिकअप से टक्कर के बाद सुजानगढ़ निवासी युवक की मौत हो गई। अब इस मामलें में मृतक के चाचा परिवादी सुजानगढ़ निवासी महेंद्र पुत्र सुरजाराम ने लूणकरणसर थाने में मामला दर्ज कराया है और बताया है कि रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही और गफलत में टक्कर मारी जिससे उसके भतीजे की मौत हो गईं।

वही दूसरा मौत का मामला महाजन थाना क्षेत्र का है जहां एक पशुपालक की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गईं। जानकारी के अनुसार फुलेजी निवासी राकेश कुमार माहाजन में पशुओं को पानी पिला रहा था इस दौरान उसकी डूबने से मौत हो गईं । ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शव को बाहर निकालकर माहाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।



ताजा खबर