धर्मधारा: बाल अभिषेक के साथ होगा गणेश महोत्सव का आगाज,3151 किलो का चढाया जाएगा प्रसाद

आपणी हथाई न्यूज़,दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव 7 सितम्बर को धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। जिसका आगाज रविवार को बाल अभिषेक से होगा। श्री आदि गणेश मंडल के अध्यक्ष अविनाश व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर प्रात: 4 बजे अभिषेक से कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व जागरण होगा। एक सितम्बर को बाल भक्तों द्वारा गजानंद का दूध,दही,घी,शहद, चीनी,पंचामृत,केसर से अभिषेक किया जायेगा। 6 सितम्बर को देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिए यज्ञ पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी,जिसमें वक्रतुण्ड को 3151 किलो का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। सायंकाल जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया,राजेन्द्र व्यास,मनोज के बिस्सा,रामसा व्यास,सोमदत्त पुरोहित सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। व्यास ने बताया कि 2 व 3 सितम्बर को संकट स्त्रोतंत्रम के पाठ का भी आयोजन किया जाएगा।

व्यवस्थाओं को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें व्यवस्थाओं के लिये जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में लक्ष्मीनारायण रंगा,कैलाश पारीक,पं सुनील व्यास,विजय श्रीमाली,जितेन्द्र श्रीमाली,खेमचंद सोनी,किशन व्यास,गोपाल रंगा,मदन गोपाल व्यास,रविशंकर आचार्य,मोहित बांठिया, नित्यानंद पारीक,राजेश स्वामी,संपक पारीक,रवि कल्ला,नितेश बिन्नाणी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest articles

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Bikaner: उद्यमियों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने...

बड़ी खबर : भारत-पाक तनाव के बीच कल आयोजित होने वाले नृसिंह मेले को लेकर आई यह बड़ी खबर

आपणी हथाई न्यूज, देश में वर्तमान हालातो को देखते हुए बीकानेर के डागा चौक...

More News Updates !

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...