Homeखटाखट स्टोरीBikaner: 300 करोड़ के फर्जी जमीन आवंटन मामले में 2 RAS सहित...

Bikaner: 300 करोड़ के फर्जी जमीन आवंटन मामले में 2 RAS सहित 34 कार्मिकों पर ACB करेगी मामला दर्ज

आआपणी हथाई न्यूज़,बीकानेर के चर्चित फर्जी जमीन आवंटन मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार इस बड़े फर्जी जमीन आवंटन मामले में दो आरएएस अधिकारी सहित 34 कार्मिकों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज करवाया जाएगा।

आपको बता दें बीकानेर के छतरगढ़ और पूगल में हुए फर्जी जमीन आवंटन को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर ने मामले की जांच करवाई थी छतरगढ़ में 1546 हेक्टेयर वही पूगल में 508 हेक्टेयर सबसे अधिक जमीनों का फर्जी आवंटनकर करीब 300 करोड़ का घोटाला किया गया था इस संबंध में प्रशासन ने 125 लाभार्थियों पर भी मुकदमा दर्ज करवाया था।

करीब 300 करोड़ की इस फर्जी जमीन आवंटन मामले मेंअब 2 RAS सीता शर्मा और मनोज खेमदा सहित 34 कार्मिकों पर ACB मामला दर्ज करेगी।



ताजा खबर