Homeमनोरंजनबॉलीवुड : बदले-बदले से मिस्टर परफेक्टनिस्ट,3 साल में एक फ़िल्म करने वाले...

बॉलीवुड : बदले-बदले से मिस्टर परफेक्टनिस्ट,3 साल में एक फ़िल्म करने वाले आमिर खान अब शुर कर रहे ये काम

आपणी हथाई न्यूज, आमिर खान अपने मूल स्वभाव से इतर बैक टू बैक फ़िल्में लाने की तैयारी कर रहें है। हाल ही में आमिर ने रिया चक्रवती को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मैं 59 साल का हो गया हूं, सत्तर की उम्र तक मैं पूरी प्लानिंग के साथ जाना चाहता हूं।

आमिर ने कहा है कि अगले एक दशक में वह कम से कम 25 से 30 प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होना चाहते है। आमिर यंग टैलेंट को लेकर फ़िल्में खुद बनाएंगे। जो आमिर खान 3 से 4 साल में एक फ़िल्म करते थे वही आमिर खान अगले दो साल में आधा दर्जन फ़िल्म खुद शुरू करने वाले है।

आमिर की सन्नी देओल अभिनीत फ़िल्म बनकर तैयार है, आमिर की सितारें जमीन पर फ़िल्म भी रेडी है जो अगले साल रिलीज होगी। आमिर जोया अख्तर और टी सीरीज के भूषण कुमार के साथ भी अलग अलग प्रोजेक्ट्स करने वाले है। राजकुमार संतोषी के साथ “चार दिन की जिंदगी ” फ़िल्म भी अगले साल फ्लोर पर जाएगी।

 

इसके अलावा आमिर साऊथ के सुपरहिट निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ एक सुपर हीरो फ़िल्म करने की योजना बना रहें है, आमिर खान अपनी सुपरहिट फ़िल्म गजनी के सीक्वल पर भी इन दिनों काम कर रहें है। सनद रहें आमिर खान की पिछली रिलीज दो फ़िल्में ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान और लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई थी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर