Homeखटाखट स्टोरीPolitics : भुट्टों के बास में बीजेपी नेता पर हुआ हमला, नशाखोरी...

Politics : भुट्टों के बास में बीजेपी नेता पर हुआ हमला, नशाखोरी के खिलाफ उठा रखी है आवाज

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर शहर भर इन दिनों नशा तस्करों और नशाखोरों के खिलाफ शहर के कुछ नेता और व्यक्ति आवाज उठा रहे है,इस बीच शुक्रवार की शाम नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले बीजेपी नेता श्याम सिंह हाड़ला अपनी गाड़ी पर सवार होकर गुजर रहे थे,इस दौरान भुट्टों के बास क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

घटना के बाद श्याम सिंह हाड़ला ने कहा कि मुझ पर पत्थरबाजी की गई..मेरे पीछे भी कई लोग दौड़ें..मैं बाल बाल बचा हूं लेकिन मैं डरने वाला नही।

बरहाल हाड़ला ने खुद पर हुए हमले की सूचना बीकानेर पुलिस को दे दी। अब तक पता नही लग पाया है कि हाड़ला पर यह हमला क्यों हुआ है और किसने किया है। कुछ लोग इस घटना को नशाखोरी के खिलाफ झंडा बुलंद करने का कारण बता रहे है । हालांकि यह विषय जांच का है।



ताजा खबर