Homeखटाखट स्टोरीदेश : Pm Modi को आई Ratan Tata की याद, बोलें.. नेशन...

देश : Pm Modi को आई Ratan Tata की याद, बोलें.. नेशन फर्स्ट की भावना से भरे, भारत के अमूल्य रत्न को हमने खो दिया

आपणी हथाई न्यूज, आज टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रहें महान उद्योगपति रतन टाटा को गुजरे एक महीना हो गया है। रतन टाटा आज भी हर भारतीय की स्मृतियों में जिन्दा है और अनंत काल तक रहेंगे।
आज रतन टाटा के निधन के एक माह पूर्ण होने के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा को याद करते हुए अपनी अनेक यादें और संस्मरण सार्वजनिक रूप से साझा किए है। मोदी ने कहा रतन टाटा जी के हमसे दूर चले जाने की वेदना अब भी मन में है। मोदी ने कहा कि रतन टाटा जी ने हमेशा नेशन फर्स्ट की भावना को सर्वोपरि रखा।

 

26/11 के आतंकी हमलों के बाद उनके द्वारा मुंबई के ताज होटल को पूरी तत्परता के साथ फिर से खोलना, इस राष्ट्र के एकजुट होकर खड़े होने का प्रतीक था।
मोदी ने कहा रतन टाटा ने भारत में नए स्टार्ट अप में निवेश कर स्टार्ट अप इको सिस्टम को बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। मोदी ने कहा गुजरात के मुख्यमंत्री काल से केंद्र में आने के बाद तक उनकी रतन टाटा से लगातार बातचीत होती रही। मोदी ने कहा कि रतन टाटा भारत के अमूल्य रत्न थे, जिन्हे हमने खो दिया है। मोदी ने कहा कि रतन टाटा आज भी उन सपनों में जीवित है, जिन्हे उन्होंने सहारा दिया। मोदी टाटा के निधन के वक़्त मुंबई उनके अंतिम दर्शन करने के लिए नहीं जा सके थे क्योंकि उन्हें आसियान समिट में भाग लेने के लिए जाना था।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर