HomeबीकानेरBikaner Crime : गैंगस्टर रोहित गोदारा के 26 फॉलोवर्स पर पुलिस ने...

Bikaner Crime : गैंगस्टर रोहित गोदारा के 26 फॉलोवर्स पर पुलिस ने लिया एक्शन, घर जाकर किया पाबंद

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, लूट-हत्या और फिरौती जैसे अपराधों के आरोपी और राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा के फॉलोवर्स पर आज जिले के आईजी ओमप्रकाश पासवान और एसपी कावेंद्र सिंह निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर एसएसपी तिवाड़ी के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की गई।

एसपी तिवाड़ी ने बताया की गैंगस्टर रोहित गोदारा को सोशल मीडिया पर 26 लोगों पर जो फॉलो करने वाले व पुराने सहयोगी है उन पर कार्रवाई बीकानेर पुलिस ने की हैं।
पुलिस की अलग अलग टीमों ने दबिश देकर छापेमारी की । वही इनमें से करीब 10 जनों को उनके घर जाकर पाबंद किया गया है और जो घरों में नही मील उनके परिजनों को कहा गया है कि जब भी आए थाने को सूचित करें।

 

बीकानेर पुलिस का मानना है कि जो सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स है उसमें कुछ गोदारा के पुराने सहयोगी भी रहे जिन्होंने हो सकता है किसी न किसी वारदात को अंजाम दिया हो। बरहाल पुलिस इन लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।



ताजा खबर