Homeखटाखट स्टोरीदेश : अगर आप सिर्फ स्नातक हो तो भी कॉलेज में मिलेगी...

देश : अगर आप सिर्फ स्नातक हो तो भी कॉलेज में मिलेगी नौकरी, पढ़ाई अलग-अलग विषय की हो तो भी मिलेगा उच्च शिक्षा में हर किसी कों अवसर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, अगर आप सिर्फ स्नातक हो फिर भी निकट भविष्य में आप कॉलेज शिक्षा में बतौर फैकल्टी काम कर सकेंगे, ऐसा संभव होगा क्योंकि UGC जल्द ही फैकल्टी भर्ती नियमन का नया ड्राफ्ट लाने जा रही है।
इसके अलावा अगर आपकी स्नातक डिग्री, पीजी डिग्री और पीएचडी अलग अलग विषय में हो तो भी आपको शिक्षक के रूप में सेवा देने का अवसर मिलेगा।

 

UGC अब कॉलेजो में और विश्वविद्यालयों में एकेडमिक स्टाफ की नियुक्ति की न्यूनतम योग्यता और मानक जो 2018 के है, उन्हें बदलने की पूरी तैयारी कर रही है।
UGC नए मानकों में अब स्टार्ट अप, उद्यमिता जैसे क्षेत्रों कों अधिक बढ़ावा देगी।

UGC के चेयरमैन प्रो. जगदीश कुमार के अनुसार अब तक उच्च शिक्षा में उन्ही की नियुक्ति होती है जिसकी शैक्षणिक यात्रा एक विषय पर रही हो, अब यह रिवाज़ बदलना होगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर