HomeबीकानेरBikaner Crime : नशीले पदार्थ स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार: पढें...

Bikaner Crime : नशीले पदार्थ स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार: पढें पूरी खबर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में इन दिनों नशे और नशेड़ियों की धरपकड़ को लेकर जिला पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी के चलते आज नयाशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के अनुसार पुलिस ने भैरुजी मंदिर के पास चुंगी चौकी के पीछे का निवासी आरोपी जसराज ब्राह्मण को 1.65 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक और एक स्कूटी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



ताजा खबर