बॉलीवुड : दो साल के गेप के बाद रणबीर कपूर की 2026 से हर साल दो फ़िल्में आएगी,6 फिल्मों से रणबीर कमाएंगे 600 करोड़ रुपए !

आपणी हथाई न्यूज, पिछले साल आई बॉलीवुड युवा सुपर स्टार रणबीर कपूर की ब्लॉक बस्टर फ़िल्म “एनीमल ” के बाद इस साल रणबीर कपूर की कोई भी फ़िल्म रिलीज नहीं होगी, अगले साल 2025 में भी रणबीर कपूर की कोई भी फ़िल्म सिनेमाघरो में दस्तक नहीं देगी। दो साल तक कोई फ़िल्म का रिलीज ना होना, इसका मतलब यह नहीं है रणबीर ने इन दिनों काम से ब्रेक ले रखा है।

रणबीर एनीमल की रिलीज के एक माह बाद से नॉन स्टॉप काम कर रहें है। रणबीर की 2026 से फ़िल्में फिर से थिएटर्स का रुख करेंगी। रणबीर इस वक़्त संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर शूट कर रहें है जो मार्च 2026 को रिलीज होगी।

रणबीर ने नितेश तिवारी की रामायण के दो हिस्सों की शूटिंग का 70 फीसदी काम कर दिया है। रामायण वन दिवाली 2026 को और रामायण टू दिवाली 2027 को रिलीज होगी। रणबीर कपूर के पास आदित्य चोपड़ा की धूम 4 और राज कुमार हिरानी की फ़िल्म भी है, दोनों फिल्मों की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू होगी। धूम 4 2027 में और राज कुमार हिरानी की फ़िल्म 2028 में रिलीज होगी। 2027 में रणबीर कपूर एनीमल का सीक्वल एनीमल पार्क पर काम शुरू करेंगे,एनीमल पार्क भी 2028 में ही रिलीज होगी। इसके अलावा रणबीर को ब्रह्मास्त्र 2 को भी शुरू करना है, जो 2028 के आसपास शुरू होगी।

इन फिल्मों के इतर रणबीर कपूर के पास आदित्य चोपड़ा, करण जौहर और भूषण कुमार के द्वारा अनेक प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रोच किया गया है, जिसके बारे में फाइनल कॉल 2028 के बाद ली जाएगी। अगले 5 साल रणबीर कपूर के बुक हो चुके है और 2026 से उनकी हर साल दो फ़िल्में 2028 तक रिलीज होगी। ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि रणबीर इन 6 फिल्मों से कम से कम 600 करोड़ रुपए की आमदनी करेंगे।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

धर्मधारा : वैष्णव सम्प्रदाय के वल्लभाचार्य के प्राकट्योत्सव पर रासलीला और शोभायात्रा का होगा आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,जगद्गुरु वैष्णवाचार्य पं. पू. गो. श्री श्री 108 श्री वल्लभाचार्य जी महाराजश्री...

Bikaner: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 किलो डोडा पोस्त के साथ एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों...

Bikaner: पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने पीला पंजा चला कर हटाए अतिक्रमण

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज नगर निगम और बीडीए द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई...

Bikaner Breaking : सिने मैजिक के पास एक मकान में लगी आग, आग पर पाया काबू

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के साइन मैजिक सिनेमा रोड़ पर...

Bikaner : रानी बाजार स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार का फ़ूड लाइसेंस निलंबित,निर्माण-विक्रय पर भी रोक

आपणी हथाई न्यूज,गर्मी के मौसम के मद्देनजर आमजन तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने...

More News Updates !