Homeखटाखट स्टोरीBollywood : शादी के 29 साल बाद म्यूजिशियन ए.आर रहमान का तलाक...

Bollywood : शादी के 29 साल बाद म्यूजिशियन ए.आर रहमान का तलाक ! तलाक को लेकर रहमान के बेटा-बेटी ने लिखी ये बात

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड में अपने संगीत से सभी के दिलों पर छाप छोड़ने वाले ए.आर. रहमान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्कर विनर म्यूजिशियन रहमान का वैवाहिक जीवन टूटने की कगार पर जा पहुचा है।अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार 1995 में रहमान ने सायरा के साथ शादी की थी । इस रिश्ते को लेकर रहमान और सायरा के वकील ने एक पब्लिक स्टेटमेंट भी जारी किया है जिसमें तलाक लेने का जिक्र है। वही रहमान की पत्नी सायरा के मुताबिक वो इस रिश्ते में काफी दर्द से गुजर रही थी जिसे अब संभाल पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। अब वो इस रिश्ते को नही बचा सकती है।

 

रहमान के बच्चों का दर्द आया सामने

एआर रहमान और सायरा के बेटे अमीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है- हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद। बेटी रहीमा ने भी सोशल मीडिया पर इस तलाक को लेकर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने पापा का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- हमें अपनी दुआओं में याद रखना।



ताजा खबर