Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड :सिकंदर से भाईजान चाहते है हजार करोड़ का बिजनेस ! सलमान...

बॉलीवुड :सिकंदर से भाईजान चाहते है हजार करोड़ का बिजनेस ! सलमान 1000 करोड़ कमाने के लिए कर रहे है ये जतन

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी नई फ़िल्म “सिकंदर ” की शूटिंग नॉन स्टॉप कर रहे है क्योंकि फ़िल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सिकंदर की रिलीज डेट अगले साल की ईद को पहले ही बुक करके रख ली है।

सलमान खान की पिछली कई फ़िल्में उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई है और आज तक सलमान की किसी भी फ़िल्म ने 1000 करोड़ प्लस का बिजनेस नहीं किया है। शाहरुख़, आमिर, रणबीर की फ़िल्में एक हजार करोड़ का बिजनेस कर चुकी है, इसलिए सलमान की चाहत है उनकी भी फ़िल्म सिकंदर हजार करोड़ का बिजनेस करें इसके लिए सलमान और सिकंदर की टीम ने फ़िल्म में होली और ईद दोनों फेस्टिवल के गीत फ़िल्म में शामिल किए है।

अगले साल जब ईद पर सलमान की फ़िल्म मार्च 2025 में रिलीज होगी तो होली भी उससे ठीक पहले ही आएगी, इसलिए दोनों फेस्टिवल को टारगेट कर सलमान फ़िल्म सिकंदर की पैकेजिंग कर रहे है ताकि 1000 करोड़ के बिजनेस का लक्ष्य पूरा हो सके।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर