Homeक्राइमBikaner Crime : दस हजार का ईनामी बदमाश तालिबान भुट्टों गिरफ्तार

Bikaner Crime : दस हजार का ईनामी बदमाश तालिबान भुट्टों गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की छतरगढ़ पुलिस और डीएसटी के संयुक्त प्रयासों से 10 हजार के ईनामी बदमाश तालिबान भुट्टों को उस समय छतरगढ़ से गिरफ्तार किया जब वह कोई नशे का सौदा करने जा रहा था। आरोपी तालिमान उर्फ तालिबान से अवैध पिस्टल के साथ दो ज़िंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी अवैध मादक पदार्थो का बड़ा सौदागर था।  जामसर हाल भुट्टो का बास निवासी तालिमान पुत्र मुराद खां तालिबान (21) पर जेएनवीसी सदर ,छतरगढ़ और जामसर थाने में कुल 5 प्रकरण दर्ज है। जिसमें वो वांछित था। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है जिससे और भी वारदातों के सामने आने की संभावना है।



ताजा खबर