Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा : कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी, सालासर दर्शन के लिये...

धर्मधारा : कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी, सालासर दर्शन के लिये पैदलयात्रियों का जत्था रवाना

आपणी हथाई न्यूज, बीते चार पांच रोज से बदले मौसम के बाद हालात ये है कि रजाई, गर्म कपड़े और घर से बाहर नही निकलने की मजबूरी लग रही है। मगर कड़ाके की इस ठंड पर आस्था भारी है इसका ताजातरीन उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। मंगलवार को बीकानेर के पारीक चौक बालाजी बिल्डिंग से सालासर दर्शन हेतु पदयात्रियों का जत्था पैदल रवाना हुआ। सुनील पारीक ने बताया कि सालासर दर्शन के लिए जाने वालों की ये लगातार 27वीं पैदल यात्रा है।  इस बार पैदल यात्रियों में प्रशांत पारीक, पृथ्वी राज, किशन सा, उपेंद्र श्रीमाली,महेन्द्र तिवारी, छोटू, अरविंद गुप्ता,मूलसा,राजू चौधरी, पवन,श्रवण,मनोज, अखिलेश, रूपाराम, व अन्य सभी यात्री आज रवाना होकर 30 दिसंबर को सालासर  बाबा के दरबार में धोक लगाएंगे।इस यात्रा का उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व कल्याण की कामना है।



ताजा खबर