Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : कार के आगे गौवंश आने से अनियंत्रित होकर पलटी...

Bikaner Accident : कार के आगे गौवंश आने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, 4 की मौत 2 घायल

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर शनिवार कक हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई वही दो गंभीर घायल हो गए।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हँसेरा बस स्टैंड के पास हुआ जहां एक कार सरदारशहरके भोजासर से पेमासर बारात के साथ जा रही थी। इस दौरान अचानक गौवंश आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई । इस हादसे में दो चचेरे भाई सहित 4 की मौत हो गई।

 

हादसें के बाद सभी को पीबीएम अस्पताल रवाना किया गया जहां डॉक्टर्स ने भगवान दास (28) ,सुनील( 18), विनोद भारती(22) और कालू भारती को मृत घोषित कर दिया।



ताजा खबर