Politics breaking: भाजपा शहर जिलाध्यक्ष पद को लेकर नामांकन हुए दखिल, कल हो सकता है नाम का ऐलान

आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज बीकानेर में भाजपा संभाग कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। आज बीकानेर से एक महिला दावेदार सहित सात दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया है, इसके बाद यह माना जा रहा है कि कल नए जिला अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाएगा।

आज नामांकन दाखिल करने वालों में सुमन छाजेड़, महावीर रांका, अविनाश जोशी,
मोहन सुराणा, राजेंद्र पंवार, अनिल शुक्ला व अशोक प्रजापत शामिल रहे। दिलचस्प बात यह है कि सात में से तीन दावेदार सुमन छाजेड़, महावीर रांका व मोहन सुराणा वैश्य ओसवाल समाज से हैं, कयास लगाया जा रहा है कि दौड़ में सबसे आगे इन में से  कोई एक हो सकता है। इसके अलावा अविनाश जोशी और अनिल शुक्ला ब्राह्मण समुदाय से आते है वहीं राजेंद्र पंवार और अशोक प्रजापत ओबीसी वर्ग से आते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो देहात भाजपा अध्यक्ष ब्राह्मण वर्ग से बनाया गया है तो यह प्रबल संभावना है की शहर भाजपा अध्यक्ष वैश्य या ओबीसी वर्ग से हो सकता है। इसके अलावा अगर शीर्ष नेतृत्व महिला को मौका देता है तो फिर सुमन छाजेड़ के रूप में बीकानेर शहर भाजपा को नया जिला अध्यक्ष मिल सकता है।

Latest articles

बड़ी खबर: सेना का बड़ा बयान “विनय ना माने जलधि जड़, गए तीन दिन बीत,बोले राम सकोप तब भय बिन होय न प्रीत

आपणी हथाई न्यूज,भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय...

Sports Breaking : अटकलों पर लगा विराम ! रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने लिया संन्यास

आपणी हथाई न्यूज, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट...

पॉलिटिक्स: भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष चौहान ने की नई कार्यकारणी की घोषणा।

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय जनता पार्टी, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार...

बीकानेर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित मदान मार्केट...

Bikaner Crime : चार वारदातों का अंजाम देने वाला झपटमार चढा पुलिस के हत्थे, महंगी बाइक पर रैकी करते समय रहता था टशन में..

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में स्नेचिंग की 4 वारदातों...

More News Updates !