Politics : रेखा गुप्ता ने ली Delhi CM पद की शपथ, प्रवेश वर्मा होंगें डिप्टी सीएम

आपणी हथाई न्यूज, बीजेपी ने इतने दिनों से चल रही सीएम की राजनीति को लेकर कल अपना रुख स्पष्ट कर दिया था। आज दिल्ली को रेखा गुप्ता के रूप में नया सीएम मिल गया है। रेखा गुप्ता अब से दिल्ली की नई सीएम होंगी। रेखा गुप्ता की नई कैबिनेट में आज गुप्ता के अलावा कपिल मिश्रा और प्रवेश वर्मा के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के शपथ समारोह में भी राजनीतिक अदावत दिखी। गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में हुए समारोह से आम आदमी पार्टी (आप) ने दूरी बनाए रखी। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल समेत कोई भी AAP नेता शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मंच पर नजर नहीं आया।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह
के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में स्वाति मालीवाल और कांग्रेसी नेता देवेंद्र यादव ने भी भाग लिया, जहां उन्होंने मंच पर जाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Latest articles

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Bikaner: उद्यमियों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने...

बड़ी खबर : भारत-पाक तनाव के बीच कल आयोजित होने वाले नृसिंह मेले को लेकर आई यह बड़ी खबर

आपणी हथाई न्यूज, देश में वर्तमान हालातो को देखते हुए बीकानेर के डागा चौक...

More News Updates !