पॉलिटिक्स: विधानसभा मे हुई घटना का बीकानेर में पुतला दहन कर कांग्रेस ने जताया विरोध

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कोटगेट पर पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम कल भाजपा के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी पर की गई अनर्गल टिप्पणी और उसके विरोध में माफी मांग कर रहे कांग्रेसी विधायकों प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निलंबन के विरोध में किया गया और प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा जी सहित सभी विधायकों के निलंबन को तुरंत रद्द करने की मांग की गई।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को गैर भाजपाई प्रधानमंत्रियों खासतौर से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं का अपमान करना उनको निशाना बनाना आदत में शुमार हो गया है उनको लगता है कि देश में सिर्फ वे ही लोग है जो देश भक्त है और बाकी नेताओं का योगदान इस देश में कुछ नहीं ऐसा ही वक्तव्य कल अविनाश गहलोत का रहा और जब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इसका विरोध कर माफी मांगने की बात कही तो उलटा उन कांग्रेसी विधायकों को ही सदन से निलंबित कर दिया जो कि साबित करता है कि भाजपा शासन डंडे के जोर पर चलाना चाहती है लेकिन कांग्रेस भी पीछे हटने वाली नहीं है।

पूर्व काबिना मंत्री बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि जिस तरह देश की पूर्व प्रधानमंत्री के लिए असम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया गया वो सही नहीं है इसके लिए मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे मंत्री के खिलाफ कार्यवाही करते हुए माफी मांगने का कार्य करे जिन लोगों ने देश की रक्षा के लिए इसके लोकतंत्र के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए हो उनके लिए व्यंग्यात्मक टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि जिस समय देश के पास साधन नहीं थे उस वक्त अमेरिका को सीधे चुनौती देने वाली प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग भारतीय राजनीति में सही नहीं।

प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलाराम गोदारा ने कहा कि जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया हो जिनके लिए देश की एकता पहले हो ऐसे व्यक्तित्व पर भाजपा मंत्री की टिप्पणी किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराई जा सकती उन्हें माफी मांगनी होगी देश से।

पूर्व मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा ने कहा कि इंदिरा गांधी जिसको भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में पूजा जाता है भारत की पहली प्रधानमंत्री के खिलाफ भाजपाई सोच का नमूना है अविनाश गहलोत की टिप्पणी कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि भाजपा के मंत्री पूर्व प्रधानमंत्रियों पर जिस तरह टिप्पणी करते है ऐसा लगता है उनको अपने अलावा कोई और सम्माननीय लगता ही नहीं है।

प्रदेश सचिव शिवलाल गोदारा ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व या तो माफी मांगे अन्यथा भाजपा के मंत्रियों को सड़क पर विरोध झेलने की तैयारी कर लेनी चाहिए

देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलीम भाटी, नरसिंह दास व्यास, कन्हैयालाल कल्ला, हरिप्रकाश वाल्मिकी, गुमानाराम जाखड़, सईद अली, हंसराज विश्नोई, प्रेमरतन जोशी पट्टू, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, उपाध्यक्ष अरुण व्यास,जितेंद्र कस्बा, महासचिव विक्की चड्ढा, तोलाराम सियाग,गोपाल चौधरी, रविकांत वाल्मीकि, राहुल जादूसंगत धनसुख आचार्य, प्रवक्ता पूनमचंद भांभू, विकास तंवर, अनिल सारडा भगीरथ गोदारा, बिशनाराम गोदारा , युथ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,रामनिवास कूकना,देवेंद्र बिस्सा,मदनलाल चौहान, महिला नेत्री उमा सुथार, मुमताज शेख,संतोष पडिहार वंदना गुप्ता, ओमप्रकाश लोहिया, गोपाल शर्मा, सुगनाराम चौधरी भगवान नाथ सीध, किशन तंवर, मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कमल साध, मंडल अध्यक्ष इस्माइल खिलजी, मंडल अध्यक्ष जगदीश सारण, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, सचिव मनोज चौधरी, जयदीप सिंह सीताराम डूडी, मदनलाल चौहान, हेतराम जाखड़,सफी खान,मोहम्मद असलम, महबूब रंगरेज, सुनील सारस्वत, डूंगराराम पडिहार, गजानंद शर्मा, रामनिवास गोदारा, जयकिशन गहलोत, गोवर्धन मीणा, मेंक्स नायक, आकाश लोहिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बदजुबानी बढ़ती जा रही है समय रहते भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर काबू नहीं पाया तो कांग्रेस इसका जवाब उन्हीं की भाषा में देगी

Latest articles

Bikaner Crime : चार वारदातों का अंजाम देने वाला झपटमार चढा पुलिस के हत्थे, महंगी बाइक पर रैकी करते समय रहता था टशन में..

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में स्नेचिंग की 4 वारदातों...

Accident : दो कारों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत, सात जने हुए घायल

आपणी हथाई न्यूज, रविवार शाम करीब 5 बजे सूरतगढ़ नेशनल हाईवे संख्या 62 पर...

Bikaner Crime : महिला यात्री के बस में रखें सूटकेस से जेवरात चोरी,मामला दर्ज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके के श्रीगंगानगर सर्कल से एक महिला...

Bikaner : बीकानेर में आज भी रहेगा ब्लैक आउट ! फ्लाइट संचालन पर अब भी रोक

आपणी हथाई न्यूज, बीते 24 घण्टों में भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव...

Weather: मौसम विभाग का पूर्वानुमान आगामी दिनों में हो सकती है बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन...

More News Updates !

Bikaner Crime : चार वारदातों का अंजाम देने वाला झपटमार चढा पुलिस के हत्थे, महंगी बाइक पर रैकी करते समय रहता था टशन में..

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में स्नेचिंग की 4 वारदातों...

Accident : दो कारों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत, सात जने हुए घायल

आपणी हथाई न्यूज, रविवार शाम करीब 5 बजे सूरतगढ़ नेशनल हाईवे संख्या 62 पर...

Bikaner Crime : महिला यात्री के बस में रखें सूटकेस से जेवरात चोरी,मामला दर्ज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके के श्रीगंगानगर सर्कल से एक महिला...