Homeक्राइमBikaner Crime : बीकानेर पुलिस को मिली सफलता,लाखों की चोरी मामलें में...

Bikaner Crime : बीकानेर पुलिस को मिली सफलता,लाखों की चोरी मामलें में आरोपी आया पकड़ में

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के तोलियासर गांव में बीती 13 फरवरी को हुई लाखों की चोरी के मामलें का अब पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी के अनुसार बीकानेर आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सिंह सांदू, पुलिस उप अधीक्षक निकेत पारीक के सुपरविजन में हेड कॉन्स्टेबल अनिल मिल,डी आर रामनिवास की टीम ने इस वारदात का खुलासा किया।

आपकों बता दे कि 13 फरवरी को बंशीलाल राजपुरोहित अपनी पत्नी के साथ प्रयागराज कुम्भ गए हुए थे इस दौरान उसके घर से 30 लाख रुपये चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया। पीड़ित ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया जिसके बाद गहन अनुसंधान के बाद तोलियासर गांव निवासी रेवन्त सिंह पुत्र फूसाराम राजपुरोहित को गिराफ्तार कर लिया गया। बरहाल आरोपी से मामलें की पूछताछ जारी है और चोरी किये गए माल को बरामद के प्रयास किये जा रहे है।



ताजा खबर