

आपणी हथाई न्यूज, टाटा समूह के ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क में अपराधियों ने शो रूम के कार्मिको को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाकर 25 करोड़ रुपए के गहने लेकर भाग गए। घटना आज सुबह बिहार के आरा जिले के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शो रूम में हुई।

बंदूक -हथियार लेकर करीब दस अपराधी शो रूम में सुबह करीब साढ़े दस बजे घुसे थे। बिहार पुलिस की आरा -छपरा रोड़ पर दो बदमाशो से मुठभेड़ हुई है, जिसमें दोनों को गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को दोनों अपराधियों से काफी गहने भी मिले है, बिहार पुलिस बाकी के लुटेरों को तलाशने में जुटी है।
मनोज रतन व्यास




