

आपणी हथाई Election न्यूज, पंचायती राज आम चुनाव के तृतीय चरण की तीन पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुक्रवार को सम्पन्न हुई। अंतिम दिन तक लूणकरणसर पंचायत समिति में 116 अभ्यर्थियों ने 123, रिडी में 81 अभ्यर्थियों ने 82 तथा श्रीडूंगरगढ़ में 94 अभ्यर्थियों ने 96 नाम निर्र्देशन पत्र प्रस्तुत किए। शुक्रवार को अंतिम दिन लूणकरणसर पंचायत समिति में 45 अभ्यर्थियों ने 51, रिडी में 40 ने 41 तथा श्रीडूंगरगढ़ में 32 अभ्यर्थियों ने 33 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा शनिवार को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के ठीक बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।




