Homeक्राइमBikaner Crime : वन विभाग की जमीन पर अफीम की हो रही...

Bikaner Crime : वन विभाग की जमीन पर अफीम की हो रही थी खेती ! शातिर युवक को किया गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में अफीम की खेती का मामला सामने आया है इस मामलें में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार छतरगढ़ पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र मीणा को मुखबिर ने अफीम की खेती की सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 117 अफीम के पौधों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर की पहचान शेरपुरा 1 एसएलडी निवासी सुभाष नायक के रूप में हुई है। बरहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर