Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान :15 साल बाद गहलोत फिर बने दादा,पुत्रवधू हिमांशी गहलोत ने दिया...

राजस्थान :15 साल बाद गहलोत फिर बने दादा,पुत्रवधू हिमांशी गहलोत ने दिया बेटे को जन्म

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दूसरी दादा बने है। कल गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत और पुत्रवधू हिमांशी गहलोत को पुत्र रत्न प्राप्त हुआ है।
वैभव गहलोत ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। वैभव ने लिखा है ईश्वर की कृपा से पुत्र हुआ है और बच्चा और पत्नी हिमांशी दोनों एकदम स्वस्थ है।

 

वैभव को पुत्र होने की बधाई राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी दी है। वैभव क्रिकेट और राजनीति में सक्रिय रहते है। वैभव राजस्थान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके है और 2019 और 2024 में लोक सभा का चुनाव लड़ चुके है। वैभव की पत्नी एक NGO चलाती है। वैभव और हिमांशी की पहले एक 15 साल की बेटी है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर