Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : ट्रम्प की टैरिफ आग में चीन ने डाला घी, सेंसेक्स...

देश-दुनिया : ट्रम्प की टैरिफ आग में चीन ने डाला घी, सेंसेक्स की गिरावट से सोमवार को शेयर बाजार में मचा हाहाकार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीति का असर अब व्यापक स्तर पर नजर आने लगा है। ट्रम्प की टैरिफ आग में चीन ने भी घी डालने का काम किया है जिसके चलते दुनियाभर के शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली है।

भारतीय शेयर बाजार की बात करे तो सोमवार को सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स 3692 अंक और निफ्टी 1142 अंकों के नुकसान पर कारोबार करते नजर आये। सोमवार को सेंसेक्स 3072 अंक यानी करीब 4 फीसदी की गिरावट के चलते 72,296 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 50 में 1146 अंक यानी 5% की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ 21,758 पर खुला। इस गिरावट से BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 19.4 लाख करोड़ रुपये घटकर 383.95 लाख करोड़ रह गया।

इससे पहले अमेरिका के एसएंडपी 500 फ्यूचर्स बिजनेस में 4.31% की गिरावट आई जबकि नैस्डैक फ्यूचर्स 5.54% गिर गया। जिसके चलते करीब 516 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ। वही जापान का निक्केई 7.8 गिर गया और दक्षिण कोरिया ने 4.6 % बाजार खो दिया।

भारत के अलावा दूसरे एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट आई है। मंदी की आशंका ने हॉन्ग कॉन्ग और चीन के शेयर बाजारों को भी लहुलूहान कर दिया। हॉन्ग कॉन्ग का हेंग सेंग बाजार खुलते ही 10% से अधिक लुढ़क गया जो 2008 के आर्थिक संकट के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। चीन के CSI300 ब्लू चिप इंडेक्स में भी 5% से अधिक गिरावट आई है। चीन की करेंसी युआन भी जनवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया।TIMES OF INDIA: टोक्यो का Nikkei 225 इंडेक्स भी शुरुआती कारोबार में करीब 9% गिर गया। सबसे ज्यादा गिरावट बैंक शेयरों में आई है। इनमें 17 फीसदी तक गिरावट आई है।

गिरीश कुमार श्रीमाली



ताजा खबर