Bikaner : पूजा सोनी बनी मरूधर री मिस मरवण व शिखा विजय को मिला मिसेज मरवण का खिताब

आपणी हथाई न्यूज, नारी शक्ति वूमने एंपावर व माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के रिद्धि सिद्धि भवन में आयोजित मरूधर री मरवण का सांस्कृतिक आयोजन शहरवासियों के लिए यादगार कार्यक्रम बन गया। महिलाओं व युवतियों ने इस कार्यक्रम में नख से शिख तक श्रृंगार कर राजस्थानी गणवेश में इस कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान कर दी। भागीदारों की संख्या अधिक होने के कारण निर्णायकों को भी पसीने आ गए। काफी मशक्कत के बाद पूजा सोनी को मिस मरवण का और साक्षी विजय को मिसेज मरवण का खिताब दिया गया। जैसे ही निर्णायकों ने इनके नामों की घोषणा की तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

नारी शक्ति वूमेन एंपावर की प्रदेश अध्यक्ष मधु खत्री व माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष कंचन राठी ने बताया कि मरूधर की मिस मरवण का खिताब पूजा सोनी को मिला वहीं दूसरे नंबर पर ज्योति कुमावत तथा तीसरे नंबर पर गौरी खत्री रहीं। इसी प्रकार मिसेज मरवण का खिताब साक्षी विजय को मिला। दूसरे नंबर पर रेखा गहलोत व तीसरे नंबर पर शिखा गुप्ता मिसेज मरवण रही। इस आयोजन में निर्णायक मंडल में तमन्ना, आरती आचार्य, अर्चना थानवी, सुनीता जुनेजा, स्वाति पारीक, डॉ आशु मलिक व पिंकी जैन शामिल रहीं।

ममता हर्ष को मिला मैराथन क्वीन अवार्ड

नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर मैराथन प्रतियोगिताओं में मैडल जीतकर बीकानेर का नाम गौरन्वान्वित करने वाली ममता हर्ष को मैराथन क्वीन अवार्ड से नवाजा गया। उनका नाम जैसे ही मंच पर पुकारा गया तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। उन्हें अतिथि रामरतन धारणियां, देवश्री चांडक, मधु खत्री, कंचन राठी, विभा बिहानी आदि ने मैराथन क्वीन का अवार्ड प्रदान किया। गौरतलब है कि ममता हर्ष ने पिछले कई वर्षोँ से मैराथन के क्षेत्र में कई स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल की है।

युवतियों व महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह

मरूधर री मरवण नामक इस कार्यक्रम में युवतियों व महिलाओ में गजब का क्रेज देखा गया। यहां पर कुल 45 प्रतिभागी थे। तथा 200 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले बच्चों द्वारा भारत की लोक संस्कृति से परिपूर्ण पैरोडी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। ये कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा। मंच पर अपनी प्रस्तुति देने वाली युवतियां व महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में पूरे सोलह श्रृंगार के साथ मंचस्थ हुई। वहीं दर्शक् दीर्घा की अधिकांश महिलाएं भी राजस्थानी पौशाक पहनकर कार्यक्रम देखने आई। सभागार में राजस्थानी गीत व गणगौर के गीत रूक रूककर गूंजते रहे।

मधु खत्री व कंचन राठी ने डाला आयोजन पर प्रकाश

इससे पहले नारी शक्ति वूमेन एंपावर की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मधु खत्री ने आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं के लिए समय समय पर उनका संगठन ऐसे आयोजन करता रहा है। उन्होंने कहा कि समूचे राजस्थान में हमारे बीकानेर की गणगौर का कोई मुकाबला नहीं है। यहां की महिलाएं संस्कृति को बनाए रखने में पूरा योगदान दे रही है। माहेश्वरी समाज की भी इसमें अच्छी भूमिका है और माहेश्वरी समाज का महिला संगठन इस कार्यक्रम में हमारे साथ है इसलिए ये कार्यक्रम अच्छा बन गया है। माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष कंचन राठी व सचिव विभा बिहानी ने कहा कि हमारा समाज शुरू से ही संस्कृति को बढावा देने में अग्रणी रहा है और हमारे संस्कार भी ऐसे ही है इसलिए हम लोग तो सामाजिक स्तर पर भी ऐसे आयोंजन करते रहे हैं। आज यहां सामूहिक रूप से सर्वसमाज की महिलाओं व युवतियों के साथ मिस मरवण व मिसेज मरवण नामक कार्यक्रम रखा जो हमारे लिए यादगार बन गया है। उन्होंने अंत में सभी का आभार भी ज्ञापित किया। इस मौके पर संजू खत्री, रिटा तनेजा, सुमिता सक्सेना, शीला शर्मा, गंगा भाटिया, सीमा खतूरिया व मंजू दम्माणी सहित अनेक गणमान्य महिलाएं मौजूद रही।

ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जिंदा रखते हैं- धारणियां

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मैसर्स राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल्स के निदेशक रामरतन धारणियां ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे बीकानेर की संस्कृति को जिंदा रखते हैं। उन्होंने नारी शक्ति वमूेन एंपावर व माहेश्वरी समाज की महिलाओं को इसके लिए धन्यवाद भी दिया। विशिष्ट अतिथि गोभक्त देवकिशन चांडक देवश्री ने कहा कि बीकानेर एक सांस्कृतिक नगरी है तथा ऐसे आयोजन हमारी युवा पीढी की बहनों के लिए प्रेरणादायी होते हैँ क्योंकि आधुनिक युग में तीज त्योहारों को मनोयोग से मनाने वालों की संख्या कम होती जा रही है ऐसे में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवतियों में प्ररेणा का काम करती है। उन्होंने प्रतिभागियों व आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रविन्द्र हर्ष व चांदनी दम्माणी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान रविन्द्र हर्ष ने बेहद ही संजीदे तरीके से किया और बीच बीच में प्रतिभागी युवतियों व महिलाओं की हौसला अफजाई भी की।

Latest articles

Bikaner: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 किलो डोडा पोस्त के साथ एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों...

Bikaner: पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने पीला पंजा चला कर हटाए अतिक्रमण

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज नगर निगम और बीडीए द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई...

Bikaner Breaking : सिने मैजिक के पास एक मकान में लगी आग, आग पर पाया काबू

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के साइन मैजिक सिनेमा रोड़ पर...

Bikaner : रानी बाजार स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार का फ़ूड लाइसेंस निलंबित,निर्माण-विक्रय पर भी रोक

आपणी हथाई न्यूज,गर्मी के मौसम के मद्देनजर आमजन तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने...

Bikaner : बीकानेर से अमरनाथ यात्रा के लिए जायेगी बसें, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

आपणी हथाई न्यूज,अमरनाथ यात्रा पहाड़ों की सैर और भगवान भोलेनाथ के अद्भुत दर्शन के...

More News Updates !

Bikaner: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 किलो डोडा पोस्त के साथ एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों...

Bikaner: पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने पीला पंजा चला कर हटाए अतिक्रमण

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज नगर निगम और बीडीए द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई...

Bikaner Breaking : सिने मैजिक के पास एक मकान में लगी आग, आग पर पाया काबू

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के साइन मैजिक सिनेमा रोड़ पर...