

आपणी हथाई न्यूज,युवान सुपरस्टार रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। 44 वर्षीय रिद्धिमा कपूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ एक कॉमेडी फ़िल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेगी, फ़िल्म में रिद्धिमा की माँ नीतू कपूर भी नजर आएंगी।कल चंडीगढ़ में फ़िल्म का मुहूर्त शॉट फिल्माया जाएगा। रिद्धिमा पेशे से एक फैशन डिजायनर है और उनकी शादी उद्योगपति भरत साहनी से हुई है। रिद्धिमा के पिता स्व. ऋषि कपूर रिद्धिमा के फिल्मों के काम करने के खिलाफ थे, ऋषि कपूर ने इसलिए ही रिद्धिमा की शादी बहुत कम उम्र में कर दी थी।
मनोज रतन व्यास


