
आपणी हथाई न्यूज, बीते महीने बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में 1 करोड़ 43 लाख की लूट के मामलें में बीकानेर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के पालघर से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी पालघर के क्रिस्टल पार्क के पास बने एक फ्लैट में छिपे हुए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चूरू जिले के घंटेल निवासी चाँदरतन उर्फ चाँदसिंह ,अंशुल सिंह उर्फ मोंटी के रूप में हुई है। ये पिछले काफी समय से करणी नगर स्थित आरएसी क्वार्टर में रह रहे थे।


बीकानेर पुलिस बुधवार सुबह इन आरोपियों को लेकर बीकानेर पहुंची। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। इससे पूर्व इस मामलें में पुलिस ने शेरसिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार कर 59 लाख रुपये भी बरामद किए थे।