Homeक्राइमBikaner Crime : चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले...

Bikaner Crime : चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपी चढ़े Bikaner पुलिस के हत्थे

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस ने जिलें में हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान के तहत चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने रानी बाजार स्थित केमिकल फैक्ट्री, शिव वैली से सीएम के मकान से चोरी और चौधरी कॉलोनी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने का जुर्म स्वीकार किया हैं।

पकड़े गए आरोपियों में आनंद मारू पुत्र किशनलाल मारू (22) निवासी बीदासर बारी के बाहर,अरुण पुत्र भँवर नायक (20) निवासी चौखुंटी हाल घड़सीसर और मनोज उर्फ मुकेश पुत्र भंवरलाल (22) निवासी घड़सीसर को गिरफ्तार किया हैं । पुलिस की पूछताछ जारी है।



ताजा खबर