

आपणी हथाई न्यूज, भारत में क्रिकेट का त्यौहार कहे जाने वाली क्रिकेट लीग आईपीएल का रोमांच चरम पर है। शुक्रवार को खेले गए IPL एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हरा दिया। अब मुंबई की टीम रविवार को पंजाब के साथ क्वालिफायर-2 खेलेगी। इस मैच में जीतने वाली टीम RCB के साथ फाइनल मुकाबल खेलेगी।
शुक्रवार को खेले गए मैच में मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 81 रनों की आतिशी पारी खेली। रोहित आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, गेल ने आईपीएल में 357 छक्के लगाए है वही रोहित शर्मा 302 छक्के लगाकर इस सूची में दूसरे नंबर पर है।


