

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड में शाहरुख खान और अजय देवगन का नाम बड़ी इज्जत के साथ लिया जाता रहा है। दोनों स्टार्स अपनी मेहनत से एक अच्छे मुकाम पर भी है। अब 14 साल बाद इन दोनों स्टार्स की मूवीज एक ही दिन रिलीज होनी है जिसे लेकर दोनों फिल्मों को नुकसान हो सकता है।
एक तरफ अजय देवगन अपनी फिल्म फ्रैंचाइज दृश्यम का तीसरा पार्ट बना रहे हैं। इस पर उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। ये फिल्म भी जल्द ही फ्लोर पर आएगी। मेकर्स इसे 2 अक्टूबर 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। वही शाहरुख की खान मूवी भी उसी वक़्त रिलीज होगी। अगर दोनों ही फिल्में एक ही दिन आती हैं, तो ये साल 2026 का अबतक का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा है। इस क्लैश की चर्चा अभी भी से शुरू हो गई है।
दरअसल ठीक 13 साल पहले यानी साल 2012 में भी दोनों स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुके हैं। अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार’ और शाहरुख खान की ‘जब तक है जान’ एक साथ 13 नवंबर को रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस वजह से दोनों के बीच थोड़ा अनबन भी थी। हालांकि दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कलेक्शन किया था। लेकिन अब दोनों फिल्मों का क्लैश होता है तो नुकसान होगा। क्योंकि अब दर्शकों का रवैया भी बदल चुका है।
कौन किस पर पड़ेगा भारी ?
यूं तो किंग के मेकर्स ने फिल्म का अबतक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। लेकिन ऐसी चर्चा है कि उनका पूरा फोकस इसी तारीख पर था। दोनों फिल्मों को साथ लाने का दोनों ही मेकर्स को तगड़ा नुकसान हो सकता है।देखना होगा कि क्लैश वाली बात में कितनी सच्चाई है। अगर सही है तो फिर अजय देवगन का पलड़ा भारी है।


