Homeखटाखट स्टोरीदेश : भारत में कोरोना के 3 हजार से अधिक सक्रिय मामलें,...

देश : भारत में कोरोना के 3 हजार से अधिक सक्रिय मामलें, 20 की हुई मौत, इस सरकार ने जारी की गाइड लाइन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, भारत में कोरोना वायरस (COVID) का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में वर्तमान में 3,395 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 685 नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या सबसे अधिक है, जहां 1,336 सक्रिय केस दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घण्टों में 4 नई मौतें हुई है। दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।दिल्ली में 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत निमोनिया, सेप्टिक शॉक और एक्यूट किडनी इंजरी के कारण हुई। कर्नाटक में 63 वर्षीय मरीज, केरल में 59 वर्षीय मरीज और उत्तर प्रदेश में 23 वर्षीय युवक की मौत हुई है। वही अब तक मौत का आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है।

 

इस स्थिति को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें लोगों को मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और सैनेटाइज़र का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, सर्दी, खांसी या छींक जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की भी अपील की गई है।



ताजा खबर