Homeक्राइमBikaner Murder News : मोबाइल बना युवती के Murder की वजह !...

Bikaner Murder News : मोबाइल बना युवती के Murder की वजह ! पुलिस ने पकड़ने के लिए बदला भेष ,हत्या का आरोपी गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज मर्डर का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि बिहार निवासी कशिश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कालू खां करीब एक सप्ताह से भेष बदलकर सूनसान खेतों और रेत के ऊंचे टीलों में छिपकर रह रहा था।इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गडरिए का भेष धरकर आरोपी को दबोच लिया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कालू खां (20) की कशिश से जान-पहचान दो साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। जल्द ही वह अपने घर से भागकर कालू के साथ नूरसर गांव आ गई, जहां दोनों अकेले रह रहे थे। इस दौरान 25 मई 2025 को मोबाइल और सोशल मीडिया को लेकर हुए झगड़े के बाद कालू ने गला घोंटकर कशिश की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में एएसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सान्दू, सीओ नरेंद्र पूनियां व थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और मुखबिर से कालू खां के इलाके में होने की सूचना के बाद पुलिसकर्मियों ने गडरिए का भेष बनाकर खेतों की घेराबंदी की। कालू खां टीलों और पेड़ों से लगातार निगरानी रखता था, लेकिन पुलिस की रणनीति ने उसकी सारी चालाकी विफल कर दी। 31 मई को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह कशिश को सोशल मीडिया, बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं रखने देना चाहता था। उसने उसका फोन छीन लिया था और परिजनों से संपर्क बंद करा दिया था। जब कशिश ने दोबारा फोन की मांग की, तो तैश में आकर उसने कशिश की हत्या कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई में जामसर थानाधिकारी रवि कुमार, कांस्टेबल रामनिवास धायल, हजारी राम, रविन्द्र कुमार और सुनील कुमार की विशेष भूमिका रही।



ताजा खबर