Homeस्पोर्ट्सIPL 2025: कप्तानी पारी के चलते पंजाब की टीम पहुंची फइनल में,...

IPL 2025: कप्तानी पारी के चलते पंजाब की टीम पहुंची फइनल में, कल आईपीएल के नए चैंपियन का होगा फैसला

आपणी हथाई न्यूज, कल रात बारिश के चलते देरी से शुरू हुए आईपीएल के क्वालिफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ पंजाब ने 11 साल बाद आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले पंजाब ने 2014 में आईपीएल के फाइनल मुकाबले में जगह बनाई थी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 203 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने कप्तान अय्यर की आतिशी पारी के चलते 19 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। कप्तान श्रेयस ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई, श्रेयस अयर ने 41 बॉल पर नाबाद 87 रन की पारी खेली।

3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल मुकाबला पंजाब और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मंगलवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के बाद पंजाब या बेंगलुरु के रूप में नया चैंपियन सामने आएगा।



ताजा खबर