

आपणी हथाई न्यूज,स्व. श्री फकीरचंद कृष्णादेवी व्यास मेमोरियल संस्थान की ओर से राष्ट्र विचारक, समाजसेवी, आमजन के हितों के लिये सदैव संघर्ष करने वाले एवं धार्मिक / साहित्यिक एवं अन्य क्षेत्र में अपनी लेखनी के धनी श्रद्धेय स्व.श्री फकीरचंद व्यास की चतुर्थ पुण्यतिथि 05 जून, 2025 को इस बार पर्यावरण को समर्पित कर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संबंधी प्रतियोगिता के आयोजन के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

संस्थान की ओर से इस कार्यक्रम के निमित्त मुरलीधर व्यास नगर बीकानेर में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के निकट स्थित पार्क में श्री फकीरचंद जी व्यास की स्मृति में वृक्षारोपण का निर्णय लिया गया है।संस्थान की ओर से एक अन्य सामाजिक संगठन जो कि पर्यावरण के प्रति सजग रहने हेतु पर्यावरण गतिविधियों के माध्यम से समाज में जागरूकता पैदा करने का कार्य करता है उसके संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों की पर्यावरण संबंधी विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन कर समाज की युवा पीढी के माध्यम से पर्यावरण का संदेश दिये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दिनांक 3.6.25 को आयोजित इस प्रतियोगिता के सहभागियों सहित इसमें सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं का सम्मान दिनांक 5.6.25 को किया जावेगा।




