

Bikaner:फोटो पत्रकारिता के 25 साल पूर्ण होने पर मनीष पारीक का आज होगा नागरिक अभिनंदन

आपणी हथाई न्यूज,फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक का दैनिक भास्कर के साथ 25 वर्ष पूर्ण होने पर जून को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। मनीष पारीक का साहसिक पत्रकारिता के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुका है एवं खोजी पत्रकारिता के लिए इनको कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। मनीष पारीक का कार्य सिर्फ फोटो पत्रकारिता तक ही सीमित नहीं रहा है। इन्होंने समय समय पर बीकानेर जनता की समस्याओं को अपनी फोटो पत्रकारिता द्वारा समाधान भी करवाया है। विशेष रूप से कोरोना काल में मनीष पारीक ने घर-घर दवा वितरण का कार्य किया जिसके कारण हजारों मरीजों को लॉक डाउन के दौरान दवाइयां घर बैठे मिली। इस दौरान इन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा हजारों लोगों के दुख दर्द को अपने पेज पर शेयर करके अनेक तरीकों से जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई। इस सेवा कार्य के लिए मनीष पारीक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, ओ माय गॉड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स और एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था।

मनीष पारीक अपने सोशल मीडिया अकाउंट मीडिया प्राइम से लाखों लोगों को बीकानेर से लेकर देश-विदेश की खबरें आम जनता तक बिना किसी स्वार्थ के पहुंचाते हैं।
इसीलिए बीकानेर के आम नागरिक मनीष पारीक के 25 वर्ष दैनिक भास्कर में पूर्ण होने पर एक छोटा सा सेलिब्रेशन कार्यक्रम कर रही है। उन सभी बीकानेर निवासियों को निमंत्रण है जो मनीष पारीक की न्यूज़ सेवा को पसंद करते हैं। विशेष रूप से वे लोग भी पधारे जिनको मनीष पारीक ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से निस्वार्थ भाव से मदद की हो। मनीष पारीक हमारे लिए हमेशा तत्पर रहते हैं उनके सम्मान के लिए हम सब के लिए ये विशेष मौका है।
स्थान:जिला उद्योग संघ रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया, बीकानेर
समय : शाम 6:00 बजे
(नोट : कार्यक्रम बहुत सादगी भरा रहेगा अतः समय पर ही पधारे )



