Homeखटाखट स्टोरीIPL 2022 : 14 साल बाद राजस्थान रॉयल्स पहुँची आईपीएल के फाइनल...

IPL 2022 : 14 साल बाद राजस्थान रॉयल्स पहुँची आईपीएल के फाइनल में,कल दोहरा सकती है इतिहास

आपणी हथाई न्यूज,आईपीएल 2008 के पहले सीजन के बाद राजस्थान रॉयल्स कल 14 साल बाद आईपीएल का फाइनल फिर खेलेंगी। कल राजस्थान रॉयल्स ने बेंगलुरु को सात विकेट से हरा दिया। संजू सैमसन की टीम कल फिर इतिहास रच सकती है। कल के मैच में राजस्थान के लिए एक बार फिर से जोस् बटलर हीरो रहे। बटलर के तूफानी शतक की मदद से राजस्थान ने बेंगलुरु को आसानी से हरा दिया।

राजस्थान के सामने 158 रनों का लक्ष्य बेंगलुरु ने रखा था,राजस्थान ने 11 गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया। रविवार को राजस्थान का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होगा। कल के मैच में एक बार दर्शकों की नजरें जोस् बटलर पर रहेगी,बटलर आईपीएल के इस सीजन में 4 शतक लगा चुके है। हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन की टीमों ने इस आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, कल का आईपीएल फाइनल बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। कोहली की टीम बेंगलुरु का चैंपियन बनने का ख्वाब एक बार फिर से अधूरा ही रह गया।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर