Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट के बीच...

पॉलिटिक्स: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट के बीच लंबे समय बाद हुई मुलाकात

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान कांग्रेस को लेकर आज एक बड़ी खबर समने आई है। आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच अशोक गहलोत के आवास पर मुलाकात हुई।पायलट ने लंबे समय बाद गहलोत के घर जाकर मुलाकात की है। विपक्ष में आने के बाद पहली बार पायलट गहलोत के बंगले पर गए हैं।

दरअसल सचिन पायलट ने अशोक गहलोत को अपने पिता राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मैं और राजेश पायलट जी 1980 में पहली बार एक साथ ही लोकसभा पहुंचे थे। लगभग 18 साल तक साथ में सांसद रहे।लगभग 18 साल तक साथ में सांसद रहे। उनके आकस्मिक निधन का दुख हमें आज भी बना हुआ है। उनके जाने से पार्टी को भी गहरा आघात लगा था।”

आज गहलोत और पायलट के बीच हुई मुलाकात के बाद सियासी गलियांरो में इस मुलाकात को लेकर चर्चा तेज हो गई है।दरअसल, दोनों नेताओं के बीच 2020 के सियासी संकट के बाद से संवाद हीनता रही है।इसके बाद लगातार दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला था। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं। फिलहाल कांग्रेस के दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।



ताजा खबर