देश : 41 साल बाद देश के लिए गौरव का क्षण, शुभांशु शुक्ला ISS के लिए भरेंगे उड़ान

आपणी हथाई न्यूज, कल भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 41 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मंगलवार 10 जून की सुबह एक्सिओम स्पेस के एक्सिओम -4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा पर रवाना होंगे। यह मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और निजी कंपनी स्पेसएक्स की साझेदारी में संचालित किया जा रहा है। 41 साल पहले उनके आदर्श राकेश शर्मा ने 1984 में तत्कालीन सोवियत संघ के सोयुज अंतरिक्ष यान पर सवार होकर आठ दिनों तक कक्षा में रहने के लिए अंतरिक्ष उड़ान भरी थी।

शुभांशु अंतरिक्ष में अपने 14 दिनों की यात्रा के दौरान कई खास विज्ञान और पोषण से जुड़े प्रयोग करेंगे। ये प्रयोग इसरो और भारत सरकार के जैव-प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) की तरफ से तैयार किए गए हैं। इनका उद्देश्य अंतरिक्ष में मेथी और मूंग की अंकुरण प्रक्रिया देखना, बीजों को माइक्रोग्रैविटी (अंतरिक्ष की स्थिति) में रखकर धरती पर वापस लाकर उन पर आगे की खेती करना, भविष्य की लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्राओं के लिए पोषण और जीवन-समर्थन प्रणाली विकसित करना है। इसके अलावा, शुक्ला नासा के साथ मिलकर 5 संयुक्त अध्ययन भी करेंगे।

Latest articles

Power cut: कल बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई power cut न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक...

Bikaner: केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की बैठक आयोजित

आपणी हथाई न्यूज,केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री तथा बीकानेर सांसद श्री अर्जुन राम मेघवाल...

Bikaner: गौशाला अनुदान में भ्रष्टाचार पर जिला प्रशासन की भूमिका संदिग्ध , दोषियों को दे रहा संरक्षण  – देवीसिंह भाटी

आपणी हथाई न्यूज़,सच्चियाय गौ-सेवा समिति, गोगड़ियावाला (तहसील बज्जू, बीकानेर) द्वारा सरकारी अनुदान में बड़े...

Bikaner: केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किया निर्माणाधीन डॉ. बी.आर. अंबेडकर ई लाइब्रेरी एवं ऑडिटोरियम का अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में निर्माणाधीन डॉ. बी.आर. अंबेडकर ई लाइब्रेरी एवं ऑडिटोरियम का आज...

Bikaner: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी करवाई, लाखों रुपए की स्मैक के साथ दो युवकों को दबोचा

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर पुलिस की लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।...

More News Updates !