Homeक्राइमBikaner Crime : अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, Bikaner से तीन...

Bikaner Crime : अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, Bikaner से तीन आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें की पुलिस ने आज एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार तिलक नगर निवासी मनमोहन यादव, रामपुरा बस्ती निवासी नाहिद अली और वल्लभ गार्डन निवासी राहुल सिंह देश भर में फैले साइबर अपराधियों से संपर्क साधकर अलग-अलग बैंकों के जरिए साइबर ठगी की, राशि को प्राप्त करने के लिए बैंक के खातों को भी 15 हजार से 30 हजार के बीच खरीदा हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इन बैंक के खातों के जरिए 5 करोड रुपए से अधिक राशि का लेनदेन किया गया। इनमें से आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ देश भर से कुल 53 शिकायतें दर्ज है तो वही मनमोहन के खाते पर 14 और नाहिद अली के पांच खातों पर 17 शिकायतें दर्ज हैं।

आईपीएस खान मोहम्मद के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक रमेश सर्वटा,
उप निरीक्षक विशु शर्मा, हेड कांस्टेबल अनिल ,कांस्टेबल सुभाष ,महेश ,महेंद्र ,श्री राम ,सीता राम, मनोज, सत्यनारायण ,अनीता और राम बक्श ने इस वारदात के पर्दाफाश करने में मुख्य भूमिका निभाई है।



ताजा खबर