HomeबीकानेरBikaner: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,पीला पंजा चलाकर हटाया अतिक्रमण

Bikaner: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,पीला पंजा चलाकर हटाया अतिक्रमण

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में आज प्रशासन द्वारा पीला पंजा चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। आज दोपहर निगम प्रशासन अतिक्रमण निरोधी दस्ते व भारी पुलिस जाब्ते के साथ पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचा और सडक़ पर  बनी अवैध चौकियों व खोखे आदि हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

अचानक हुई इस कार्यवाही से क्षेत्र में एकबारगी हडकंप मच गया। पोस्ट ऑफिस से लेकर रोशनी घर चौराहे तक हुई इस कार्रवाई के दौरान अधिकांश अतिक्रमण हटा दिए गए। दरअसल बीते लंबे समय से सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते आज बड़ी कार्रवाई की गई, कार्रवाई के दौरान मौके  पर प्रशासनिक अधिकारी व भारी पुलिस दल मौजूद रहा।



ताजा खबर