

आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश में इन दोनों बारिशों का दौर शुरू हो चुका है, इस बीच आज एक दुखद खबर चूरू के सरदारशहर से सामने आई है । सरदारशहर के व्यस्ततम लेडिज मार्केट में सोमवार की दोपहर बारिश के चलते एक पुरानी हवेली का छज्जा गिर गया। इस छज्जे के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।वहीं इस हादसे में 6 लोग घायल भी हो गए ।घटना के बाद मार्केट में अफरा तफरी फैल गई ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया ।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस हादसे में उदासर बिदावतान निवासी निरानाराम पूनिया (65) और सरदारशहर निवासी हनुमान राम (42) की मौत हो गई है। वही चिकित्सकों ने अन्य घायलों का इलाज कर उन्हें बीकानेर के लिए रेफर कर दिया है ।आपको बता दे की आज सरदारशहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।



