Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : क्या सच में Rajasthan में BJP बदलने जा रही मुख्यमंत्री...

पॉलिटिक्स : क्या सच में Rajasthan में BJP बदलने जा रही मुख्यमंत्री का चेहरा ! भाजपा प्रभारी का आया ये बयान

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, साल 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव में हुई जीत के बाद बीजेपी पार्टी की सत्ता में वापसी होती है कई दिनों तक मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए इंतजार करवाने के बाद बीजेपी के एक फैसले ने सबको चौंका दिया था। भाजपा ने जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से जीत कर आए भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बना दिया था। मुख्यमंत्री के ऐलान वाली पर्ची उस समय राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को दी थी जिसका रिएक्शन वाला वीडियो लोगों को आज भी याद है।।

अब बीते कुछ दिनों से यह अटकले शुरू हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को हटाकर किसी और को बनाने का प्लान बना रही है ऐसी अटकलों के बीच राजस्थान के भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने एक बयान देकर सब कुछ साफ कर दिया है।

 

राजस्थान भाजपा प्रभारी मोहनदास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में काम का आंकलन किया जाता है उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाता है ।भजनलाल शर्मा को लेकर राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान में जब विधानसभा चुनाव आएंगे तब ही इस बात पर नया निर्णय लिया जाएगा। अभी इस मामले पर ऐसी कोई बात नहीं हुई है।

अग्रवाल ने कहा कि हर किसी का आंकलन आखिरी में ही किया जाता है फिर चाहे वह विद्यार्थी हो या वकील हो या काम करने वाला अग्रवाल ने कहा कि ऐसा ही राजनीति में होता है जब चुनाव आते हैं तो नेताओं के काम का आंकलन किया जाता है ऐसे ही शर्मा के काम का आंकलन किया जाएगा।

शर्मा ने इस विषय पर अपनी बात को दोहराते हुए यह भी कहा कि भाजपा में जो व्यक्ति एक बार मुख्यमंत्री बन गया वह बन गया ।उन्होंने कहा कि हम रोज-रोज मुख्यमंत्री नहीं बदलते जब चुनाव आएगा तो पता किया जाएगा कि क्या करना है। राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि हम इस तरह का काम करके विरोधियों को मौका नहीं देते हैं।



ताजा खबर